ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar News: भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित, दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग...

Bihar News: भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित, दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बहन की इज्जत के साथ किया खिलवाड़

घर पर लड़की अकेली थी और उसके माता-पिता काम करने के लिए पटना गये हुए थे तभी अकेले होने का फायदा उठाते हुए चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन की इज्जत लूट ली।

28-Feb-2025 10:21 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के जमुई जिले में सामने आई है जहां एक चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चचेरी बहन के साथ गंदा काम किया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। 


पीड़िता की बातें सुनकर परिजन भी हैरान रह गये। पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे जहां लड़की ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। 


वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक दोनों आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। दोनों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है। पीड़िता के बयान को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। जब पुलिस को पता चला कि नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम उसका चचेरा भाई और उसके दोस्त ने मिलकर दिया है। 


घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र का है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से कर रहे हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कह रहे हैं। बताया जाता है कि लड़की की मां और पिता दोनों पटना में मजदूरी करते हैं। घर पर नाबालिग बेटी अकेली थी और उसकी मां और पिता काम करने के लिए झाझा से पटना गये हुए थे तभी अकेले होने का फायदा उठाते हुए चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन की इज्जत लूट ली।