देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
10-Jun-2021 08:47 AM
PATNA : सरकार ने पिछले दिनों पुलिस की तरफ से अपराधियों पर लगाए जाने वाले सीसीए को लेकर गंभीरता बरतने का आदेश दिया था। सरकार के इस दिशा निर्देश के बाद अब जेल में बंद कुख्यातों के खिलाफ सीसीए लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बुधवार को क्राइम मीटिंग की और इस दौरान सभी डीएसपी को निर्देश दिया कि वह जेल में बंद एक-एक कुख्यात के ऊपर सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजें। क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी उपेंद्र शर्मा कई थानेदारों पर भड़के हुए भी नजर आए।
पटना एसएसपी ने जिले के सभी 11 डीएसपी और एसडीपीओ को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक वैसे कुख्यात के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजे जो फिलहाल जेल में बंद है और उम्मीद है कि उन्हें जमानत मिल जाएगी। सीसीए लगाने के प्रस्ताव आने के बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे कुख्यातों को जेल से बाहर नहीं आने देना और उन्हें जमानत नहीं मिलने देना पटना पुलिस की प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगा।
एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को लगभग 3 घंटे तक एक क्राइम मीटिंग की। इस दौरान जिले के सभी एसपी डीएसपी एसडीपीओ और थानेदारों को मीटिंग में बुलाया गया था। बैठक में एसएसपी ने कंकड़बाग, पीरबहोर और सुल्तानगंज जैसे थानेदारों की जमकर क्लास लगाई। इन थानेदारों पर एसएसपी इस बात को लेकर नाराज दिखे की इनके थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं के मामले में अपराधियों के गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।