ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें... बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ...

नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल डेटा की फोरेंसिक जांच शुरू की

CBI Investigation: जहानाबाद नीट छात्रा के संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल डेटा की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। धमकी भरे पर्चों की घटनाओं की भी पुलिस जांच जारी है और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

CBI Investigation

19-Feb-2026 02:10 PM

By FIRST BIHAR

CBI Investigation: जहानाबाद की नीट छात्रा के संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जांच पूरी गति से जारी है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने एसआइटी द्वारा जब्त किए गए सीसीटीवी फुटेज और संबंधित डीवीआर की फोरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन शुरू कर दिया है। 


फुटेज के हर फ्रेम का विश्लेषण कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि घटना के समय-क्रम और संदिग्ध गतिविधियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आए। साथ ही, मृत छात्रा के भाई से बरामद मोबाइल का तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है। यह मोबाइल मखदुमपुर से बरामद हुआ था।


मोबाइल में कॉल डिटेल, चैट, लोकेशन हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल सीबीआई अधिकारी मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद परिजनों को लगातार धमकी भरे पर्चे मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिला फॉरेंसिक टीम और शकूराबाद थाने की पुलिस बुधवार को पीड़िता के गांव पहुंची और पर्चे फेंके गए स्थल की जांच की। 


एफएसएल अधिकारी मनिषा रानी और शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घर के किचन और खिड़की के आसपास से कई सैंपल संग्रह कर जांच के लिए अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार 13 और 17 फरवरी को अज्ञात लोगों ने धमकी भरे पर्चे किचन की खिड़की से फेंके थे। किचन की खिड़की में केवल ग्रिल लगा है, जिससे सामान आसानी से फेंका जा सकता है। 


छात्रा के पिता ने बताया कि धमकी से परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। फिलहाल परिवार की सुरक्षा के लिए एक एसआई, दो पुलिस कर्मी और एक चौकीदार तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद पर्चा फेंककर धमकी देने की घटना हुई।