सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
08-Mar-2025 12:59 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Karnataka Gangrape: देश एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना हम्पी के पास स्थित लोकप्रिय सनापुर झील के किनारे की है। खबरों के मुताबिक गुरुवार रात में तीन पुरुषों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।
पीड़ितों में एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक है वहीं दूसरी महिला एक 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका है। यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई जब महिलाएं उस स्थान पर तारों को देख रही थीं। आरोपियों ने महिलाओं के साथ मौजूद तीन अन्य दोस्तों पर भी हमला किया और उन्हें नहर में धकेल दिया। इनमें से एक की मौत हो गई है। उनमें से एक, डेनियल, संयुक्त राज्य अमेरिका से था।
वहीं ओडिशा का एक अन्य पर्यटक, जो अपराध के समय महिलाओं के साथ था, नहर में फेंके जाने के बाद से लापता है। महिलाओं के साथ एक महाराष्ट्र का यात्री भी था जो घायल है। 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और चार अन्य दोस्त रात के खाने के बाद तुंगभद्रा पास की नहर के पास तारों को देखने गए थे, तभी घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिल सकता है। जब होमस्टे संचालिका ने उन्हें बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो पुरुषों ने 100 रुपये की मांग की। जब उन्होंने मना कर दिया, तो बहस शुरू हो। फिर आरोपियों ने महिलाओं पर हमला करके घटना को अंजाम दिया और फिर बाइक से भाग गये। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।