Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
26-Jan-2021 01:52 PM
DESK : बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा लड़का इंतजार करता रह गया और दुल्हन पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. यह हैरान कर देने वाला मामला पंजाब के मोगा जिले से सामने आई है.
जहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा लेकिन वहां घर में ताला लटका मिला. दूल्हे के परिजनों ने जब लड़की वालों से संपर्क करने की कोशिश की तो सभी को फोन बंद मिला. जिसके बाद दूल्हा पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस में इसकी शिकायत की.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोगा के रहने वाले हरजिंदर सिंह की शादी एक महीने पहले मोगा के रेडवा की रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी. शादी से 1 दिन पहले लड़की के परिवार वालों की तरफ से शगुन भी डाला गया था.
जब सोमवार को दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा तो वहां कोई तैयारी नहीं मिली. इतना ही नहीं लड़की के घर पर ताला लटका मिला. इसके बाद दूल्हे के परिजनों ने जब लड़की के घरवालों को कॉल करने की कोशिश की तो सबका फोन ऑफ मिला. इसके बाद यह मामला पुलिस में पहुंचा है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.