ब्रेकिंग न्यूज़

“नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार के इश्कबाज थानेदार और दारोगा की शर्मनाक करतूत, थाने...

Bihar Crime News: बिहार के इश्कबाज थानेदार और दारोगा की शर्मनाक करतूत, थाने में महिला को बनाया हवस का शिकार; DIG ने दिए जांच के आदेश

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में एक थानेदार और दारोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है. दोनों ने एक केस में मदद करने के बहाने शराब के नशे में हवस का शिकार बनाया. मामला सामने आने के बाद डीआईजी ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

13-Mar-2025 10:49 AM

By SONU

Bihar Crime News: बिहार के पुलिसकर्मी अपनी करतूतों से पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर रहे हैं। अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जब कुछ पुलिसकर्मियों के कारण पूरे पुलिस विभाग को शर्मिंदा होने पड़ता है। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां थानेदार और दारोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है।


दरअसल, कटिहार के फलका थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला नें फलका थाना प्रभारी मुन्ना पटेल और एएसआई विकास कुमार पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पूर्णियां रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल से लिखित शिकायत की है। पीड़ित महिला ने फलका थाना प्रभारी मुन्ना पटेल के साथ-साथ एएसआई विकास कुमार पर फलका थाना बुलाकर अपने आवास पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 


अपने आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसने अपने पड़ोसी मो. इम्तिज से 1 एकड़ 28 डीसमिल जमीन तीन लाख रुपया देकर लीज पर लिया था। मो. इम्तियाज ने इस जमीन को अन्य किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया और लीज के लिए तीन लाख रुपया दिया था लेकिन वापस नहीं लौटाया। इस मामले को लेकर महिला ने फलका थाने में लिखित आवेदन दिया था।


महिला ने आरोप लगाया कि थानेदार ने 8 मार्च 2025 को फलका थाना बुलाकर शाम तक बैठाये रखा और देर शाम थाने के कमरे में ही दारोगा के साथ मिलकर रेप किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पूर्णियां रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने हेडक्वार्टर डीएसपी को जांच का आदेश दे दिया है।