ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / कटिहार के बड़े कारोबारी के ठिकानों पर आज लगातार तीसरे दिन रेड, अन्य...

कटिहार के बड़े कारोबारी के ठिकानों पर आज लगातार तीसरे दिन रेड, अन्य व्यवसायियों में मचा हड़कंप

कटिहार के बड़े कारोबारी सिंघेश्वर सिह के 10 ठिकानों पर लगातार तीन दिन छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड से इलाके के व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि कही उनके यहां भी छापा ना पड़ जाए।

02-Mar-2025 07:20 PM

By First Bihar

IT RAID IN KATIHAR: कटिहार के बड़े कारोबारी सिंघेश्वर सिह के 10 ठिकानों पर पिछले तीन दिन से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड लगातार चल रही है। छापेमारी के तीसरे दिन भी कटिहार के बड़े होटल सनसिटी पैलेस के मालिक सिंघेश्वर सिंह के कई ठिकानों पर रेड चल रही है। 


कटिहार समेत पश्चिम बंगाल, हैदराबाद के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। कटिहार में दुर्गा स्थान स्थित होटल, गोदाम, बीज भंडार को भी खंगाला जा रहा है। जहां-जहां छापेमारी चल रही है वहां के मेन गेट को अधिकारियों ने बंद कर दिया है। ना तो किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है और ना ही अंदर आने दिया जा रहा है। 


कटिहार के नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने होटल सनसिटी पैलेस सहित प्रसिद्ध कारोबारी सिंघेश्वर सिंह के कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इसे लेकर व्यापक संख्या में पुलिस टीम की तैनाती की गयी  है। बताया जाता है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और वित्तीय अनियमितता के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है। जिससे कटिहार के व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वही कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।