Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन! PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया
09-Jul-2025 10:01 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी सुदर्शन खां आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सहरसा और दरभंगा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बुधवार को इस अंतरजिला इनामी अपराधी को दबोचा गया। सुदर्शन खां पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वो सहरसा,मधेपुरा और दरभंगा जिलों में 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।
कौन है सुदर्शन खां?
गिरफ्तार आरोपी सुदर्शन खां, बनगांव थाना क्षेत्र के निवासी तथा स्व. विशेश्वर खां उर्फ विजेंद्र खां का पुत्र है। वह कई वर्षों से फरार था और पुलिस की नजर में सबसे वांछित अपराधियों में शामिल था। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सहरसा के बनगांव थानाध्यक्ष और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सुदर्शन खां को गिरफ्तार किया।
सुदर्शन खां पर हाल ही में 25,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एसपी हिमांशु के निर्देश पर इन दिनों वांछित, कुख्यात और फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इसी दौरान बनगांव थानाध्यक्ष और दरभंगा जिले के कुशेश्वर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अंतरजिला इनामी, कुख्यात और वांछित अपराधी बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी स्व विशेश्वर खां उर्फ विजेंद्र खां के पुत्र सुदर्शन खां की गिरफ्तारी हुई है।
कनरिया थाना कांड संख्या - 109/25 और बनगांव थाना कांड संख्या - 47/2007 में वांछित थे। जिसके लिए उनके ऊपर 25,000 की इनाम को घोषित की गई थी। अब उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुदर्शन खां के ऊपर बनगांव थाना कांड संख्या - 09/2002, 47/2007, 21/2007, 58/2007 दर्ज हैं। जबकि सदर थाना कांड संख्या - 893/16, 1043/15 और 293/2009, महिषी थाना कांड संख्या - 83/2012, सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या - 03/2021 और मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना कांड संख्या - 119/2018 दर्ज हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि बीते 1 जनवरी 2025 से 14 जून तक के 6 महीने के दौरान जिले के 13 फरार, वांछित, इनामी और कुख्यात अपराध कर्मी की गिरफ्तारी हुई है। जिनपर कुल 5 लाख का इनाम घोषित था। अपराधी सुदर्शन खां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।