बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
02-Feb-2025 10:17 PM
By First Bihar
west bengal: पति की किडनी बेचकर प्रेमी के साथ महिला 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गयी है। हैरान करने वाला यह मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सामने आया है। फेसबुक पर बने प्रेमी के साथ भागी महिला 12 साल की बेटी की मां है। उसके फरार होने से पति और उसके ससुरालवाले परेशान हैं बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
दरअसल आर्थिक तंगी को सुधारने के लिए पत्नी ने अपने पति को किडनी बेचने को कहा। यह भी कहा कि बात किये हैं किडनी बेचने के बाद 10 लाख रुपये मिलेंगे तब बेटी को अच्छे स्कूल में एडमिशन करवा देंगे। पति को पत्नी की यह बात थोड़ा अटपटा लगा लेकिन बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए उसके पास पैसे नहीं थे इसलिए उसने हामी भर दी। जिसके बाद पत्नी की बातों में आकर पति ने किडनी बेचने का फैसला लिया।
पत्नी ने इसके लिए एक खरीदार भी खोज लिया था और 10 लाख रुपये में पति की किडनी का सौदा तय किया। जब ऑपरेशन के बाद किडनी निकाल लिया गया तब जो 10 लाख रुपये मिले उसे लेकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गयी और बेटी को घर पर ही छोड़ दिया। जिसके बाद पति काफी सदमें में आ गया। सांकराइल थाने में उसने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी सालभर से किडनी बेचने का दबाव बना रही थी।
कह रही थी कि किडनी बेचने के बाद घर की माली हालत में सुधार हो जाएगा और बेटी को अच्छे स्कूल में एडमिशन हो जाएगा। बच्ची की भविष्य के लिए वो किडनी बेचने के लिए तैयार हो गया लेकिन इसके एवज में मिले 10 लाख रुपये लेकर वो प्रेमी के साथ भाग गयी है। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तब पता चला कि वो कोलकाता के बैरकपुर में एक युवक के साथ रह रही है। जिससे फेसबुक से दोस्ती हुई थी शायद उसी ने उनकी पत्नी को ऐसा करने को कहा था। अब पत्नी घर आने से इनकार कर रही है।
बेटी को लेकर वो पत्नी से मिलने गया था तब उसके प्रेमी ने कहा कि यह मेरी प्रेमिका है बहुत जल्द वो तुमसे तलाक ले लेगी। पत्नी ने उसके साथ घर लौटने से मना कर दिया। बेटी को देखकर भी उसे तरस नहीं आई। उल्टा वो कहने लगी की उसने कोई पैसा नहीं लिया है। पति की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घर से फरार महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है।