खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Jan-2025 12:31 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Lucknow Crime News: लखनऊ के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे राजस्थान के बिजनेसमैन निलेश भंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। होटल के बाथरूम से निलेश की लाश नग्न अवस्था में मिली। वहीं इस घटना के बाद से निलेश की महिला मित्र फरार हो गई है।
दरअस राजस्थान के कारोबारी निलेश भंडारी अपनी महिला मित्र आकांक्षा जैन के साथ लखनऊ के होटल में दो दिनों से रुके थे। उन्होंने अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर आकांक्षा की होटल रजिस्टर में एंट्री कराई थी। कमता इलाके के होटल सैफरान में राजस्थान के रहने वाले 44 वर्षीय बिजनेसमैन निलेश भंडारी का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि निलेश अपनी महिला मित्र आकांक्षा जैन के साथ 18 जनवरी को होटल पहुंचे थे।
पुलिस के मुताबिक, निलेश ने होटल में चेक-इन करने के लिए अपनी पत्नी डिंपल के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके आकांक्षा को पत्नी के रूप में दिखाया था। वहीं इस घटना के बाद बिजनेसमैन की महिला मित्र आकांक्षा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि आकांक्षा अस्पताल से होटल में सामान लेने के बहाने आई और हैंडबैग और डायरी लेकर वहां से निकल गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।