बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप
27-Mar-2021 05:42 PM
DESK:- बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। होली का खर्चा नहीं देने पर बेटे ने वह कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। पैसा नहीं देने पर बेटे ने तलवार से गला काट कर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना झारखंड के पलामू की है जहां सिंगरा मोहल्ले में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं।
बताया जाता है कि सरोज पासवान ने अपने पिता 65 वर्षीय सत्यदेव पासवान की महज पैसे को लेकर हत्या कर दी। सत्यदेव ने जब पिता से होली का खर्चा मांगा तब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सरोज पासवान ने तलवार निकाली और पिता की गले पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल पिता सत्यदेव पासवान को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या में उपयोग किए गये तलवार को आरोपी ने उत्तर कोयल नदी में फेंक दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बाप-बेटे में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। सरोज पासवान हमेशा अपने पिता से पैसे की मांग किया करता था और आज भी होली का खर्चा मांगा लेकिन पैसा देने में पिता ने अपनी असमर्थता जताई जो बेटे को नागवार गुजरा। सरोज के इस कदम को इलाके के लोग भी गलत ठहरा रहे है। महज कुछ पैसों को लेकर सरोज ने जो कदम उठाया वह कही से भी उचित नहीं है। परिवार के सदस्य भी सरोज के इस कदम से सकते में है। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपी बेटे सरोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।