ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar News: पटना में होली पर असामाजिक तत्वों ने तोड़ा कब्रिस्तान का गेट,...

Bihar News: पटना में होली पर असामाजिक तत्वों ने तोड़ा कब्रिस्तान का गेट, लोगों में भारी आक्रोश

Bihar News: पटना में होली के मौके पर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। देर रात कुंजवा गांव में कब्रिस्तान के गेट और चारदीवारी को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

15-Mar-2025 01:25 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना के आईआईटी थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में होलिका दहन के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। देर रात अज्ञात लोगों ने गांव के कब्रिस्तान के दो गेट और चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पटना पश्चिम सिटी एसपी सरथ आर.एस. और पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने दोनों समुदायों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। फिलहाल, पुलिस गांव में कैंप कर रही है ताकि आगे कोई विवाद न बढ़े।

पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने कब्रिस्तान के गेट और चारदीवारी की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। वहीं, पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।गौरतलब है कि सरकार ने बिहटा के आईआईटी थाना क्षेत्र में करीब 22 बीघा जमीन पर कब्रिस्तान के लिए घेराबंदी करवाई थी, जिसे पहले कोई विवाद नहीं था। हालांकि, होलिका दहन के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने इसकी चारदीवारी और गेट को नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन, अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर दोनों समुदायों की बैठक बुलाई और शांति बनाए रखने का आग्रह किया। अब पुलिस निगरानी बढ़ाकर माहौल को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है।