ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar News: लव, सेक्स और धोखा पर बिहार में हाई वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड...

Bihar News: लव, सेक्स और धोखा पर बिहार में हाई वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई युवती; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. यहां एक युवक ने लड़की को पहले अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और मंदिर में शादी रचाई. लड़की जब प्रेग्नेंट हुई तो उसे छोड़कर फरार हो गया.

23-Feb-2025 03:33 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। प्रेमी की दगाबाजी से आहत लड़की अपनी मां को लेकर लड़के के घर पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की युवक के साथ उसके घर में रहने की जिद पर अड़ी है। दोनों दो अलग-अलग समुदाय से आते हैं। मामला विद्यापतिनगर के गोपालपुर गांव की है।


दरअसल, उजियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम समुदाय से आने वाली लड़की अपनी दादी की बहन के घर शादी समारोह में विद्यापतिनगर के गोपालपुर गांव पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दो अलग समुदाय के होने के बावजूद दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।


फिर एक दिन दोनों प्रेमी युगल घर से भाग गए और महाराष्ट्र जाकर वहां हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी रचा ली। दोनों चार महिने तक वहां पति-पत्नी के रूप में रहे। इस बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो वह लड़की को स्टेशन लेकर गया और वहां छोड़कर अपने गांव समस्तीपुर चला आया। चार दिनों तक भटकने के बाद जब युवक का पता नहीं चला तो लड़की समस्तीपुर पहुंची और मां को लेकर लड़के के घर के बाहर डेरा डाल दिया।


लड़की का कहना है कि वह युवक के साथ रहेगी जबकि लड़के के घर वालों का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लड़के के घर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और भारी संख्या में लोग इस ड्रामें को देखते रहे। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने के बाद एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि दोनों युवक-युवती दो अलग समुदाय से आते हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले से दूर रहने में ही भलाई समझ रही है।