Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी
10-Mar-2026 05:32 PM
By Vikramjeet
Bihar Crime News: वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किराना व्यवसायी को फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव का है। यहां के निवासी जयनंदन साह “जय नंदन किराना स्टोर” नाम से किराना दुकान चलाते हैं। पीड़ित जयनंदन साह के अनुसार, 7 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आया, जिसमें बदमाशों ने रंगदारी की रकम बढ़ाकर सीधे 50 लाख रुपये कर दी।
घटना से घबराए व्यवसायी ने तुरंत सराय थाना पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के सरकारी नंबर पर भेज दी है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में आवाज के आधार पर आरोपी की पहचान भी की गई है।
वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर सराय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।