Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल India Budget 2026 : दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर और 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का ऐलान, 5 रीजनल मेडिकल हब भी बनाए जाएंगे; जहाज मरम्मत सुविधा की भी घोषणा बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात
16-Apr-2025 02:43 PM
By First Bihar
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जब से सौरभ हत्याकांड सामने आया तब से हर दिन पति-पत्नी और वो का मामला सामने आने लगा है। कभी पति अपनी पत्नी की हत्या कर रहा है तो कभी पत्नी अपने पति की जान ले रही है। तो कभी प्रेम प्रसंग के चक्कर में प्रेमी की जान चली जा रही है। कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब यूपी में इस तरह की घटनाएं नहीं होती होगी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। दरअसल एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख प्रेमिका के घरवाले आगबबूला हो गये और सेविंग करने वाले ब्लेड से युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला स्थित गुलरिहा की है जहां मंगलवार 15 अप्रैल क रात में चोरी छिपे 25 साल का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। आपत्तिजनक हालत में देख प्रेमिका के घरवालों ने युवक का गुप्तांग सेविंग ब्लेड से काट दिया। युवक के गुप्तांग एक चौथाई हिस्सा धारदार ब्लेड कट गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार साजिश के तहत प्रेमिका के द्वारा युवक को पहले घर में बुलाया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। दोनों युवक और युवती के बीच 5 साल से प्रेम प्रसंग था। युवक अक्सर लुक छिपकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर जाया करता था। लेकिन एक दिन इस बात की भनक घरवालों को लग गयी। जिसके बाद युवक को काफी समझाया बुझाया गया था कि वो उनकी लड़की से दूर रहे। उनकी इज्जत की बात है। लेकिन युवक ने उनकी बातें नहीं मानी और प्रेमिका से मिलने के लिए आने लगा।
लड़की के भाई ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। आरोप यह है कि 15 अप्रैल की रात में घरवालों के दबाव के कारण लड़की ने खुद युवक को फोनकर मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद युवक लड़की के घर पहुंच गया। लड़की से मिलने के दौरान जब वह आपत्तिजनक स्थिति में हुआ तभी लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और सेविंग करने वाले धारदार ब्लेड से लड़के का गुप्तांग काट दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक अस्पताल पहुंचा. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। युवक से पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक का कहना है कि लड़की ने ही उसे बुलाया था। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने उसके गुप्तांग को काटने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि ना जाने यूपी को किसकी नजर लग गयी है। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन इस तरह की घटनाएं नहीं होती होगी। लोगों का कहना है कि एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।