बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
10-Jul-2025 04:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी तय होने के बाद एक युवती ने आत्महत्या कर ली, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। अगली सुबह उसी युवती का मंगेतर पेड़ से लटका मिला। पूरा मामला हैरान करने वाला है। इस घटना के बाद इलाके में मातम व गहमागहमी का माहौल है। घटना श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव की है।
दरअसल, बुधवार की रात गांव की एक युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि लड़की की शादी तय हो चुकी थी और उसका मंगेतर ही उसे लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि मंगेतर शादी को लेकर दबाव बना रहा था, जिससे लड़की तनाव में थी।
घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। गुरुवार की सुबह एक और चौंकाने वाली खबर आई। उसी युवती का मंगेतर, जिसका नाम फिलहाल सामने नहीं आया है, वह गांव के समीप एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर बरामद हुआ। लड़के के परिजनों ने इस मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है।
लड़के के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने बदले की भावना से युवक की हत्या की, और फिर शव को पेड़ से लटका दिया। अब पूरा मामला उलझ गया है और गांव में सनसनी के साथ दहशत का माहौल है। हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव में बीती रात एक लड़की की आत्महत्या की सूचना मिली थी। आज उसी स्थान से कुछ ही दूरी पर एक युवक का भी शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और बातचीत भी चल रही थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राप्त आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसे साझा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज