GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दिया है.
मामला गोपालगंज के नगर थाना इलाके के बंजारी चौक की है, जहां अपराधियों ने लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए शख्स को गोली मार दी है.
बताया जा रहा है कि बंजारी चौक के पास टीचर्स कॉलोनी में अपराधियों ने 50 साल के शख्स को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने से शख्स गंभीर रुप से घायल होकर गिर गया. वहीं गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शख्स को इलाज केलिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.