GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद किया है। साथ ही 10 लाख रूपये कैश भी जब्त किया गया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्य तस्कर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि गोपालगंज सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की गयी थी। इस दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। गोपालगंज एसपी ने बताया कि सरेया निवासी गणेश चौरसिया सहित 8 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ब्राउन शुगर की जो खेप जब्त की गयी है जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। इस दौरान 10 लाख रुपया नकद भी बरामद किया गया है।