मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Feb-2025 06:41 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गोपालगंज में बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 10 थानों के थानेदारों का दूसरे थाने में पोस्टिंग कर दी गई है जबकि कई दारोगा भी इधर से उधर किए गए हैं।
दरअसल, गोपालगंज में विधि व्यवस्था को लेकर एसपी ने बड़ी करवाई की है। जिले के 10 थानों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है। कई थानाध्यक्ष को वापस बुलाया गया है वही नए लोगों को कमान सौंपी गई है। जिले के बैकुंठपुर, महमदपुर, सिधवलिया, मांझा, थावे, मीरगंज, फुलवरिया, श्रीपुर, भोरे और कटेया थाना में नए थानेदार की तैनाती की गई है। कुल 14 लोगो का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस इंस्पेक्टर किशोरी चौधरी को कटेया, राजीव रंजन सिंह को मांझा, कैप्टन शाहनवाज को भोरे व अभिषेक कुमार को बैकुंठपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को मीरगंज, धीरज कुमार राम को सिधवलिया, जयहिंद यादव को फुलवरिया, नेहा कुमारी को श्रीपुर, हरेराम कुमार को थावे, राजा राम को महमदपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज