पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
28-Jun-2025 04:28 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पंचायत की मुखिया को पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी मांगने का तरीका भी बेहद चौंकाने वाला था। पहले मुखिया की किराना दुकान में चोरी की गई और फिर वहीं एक धमकी भरा पर्चा छोड़ दिया गया। पूरा मामला विशंभरपुर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के दुर्ग मटिहनिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुखिया दुर्गावती देवी की किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात अपराधियों ने न सिर्फ दुकान का ताला तोड़ा, बल्कि भीतर घुसकर सामानों की चोरी की और जाते-जाते एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ गए। इस पर्ची में मुखिया से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है।
अपराधियों ने धमकी देते हुए लिखा है कि यदि तय समय पर रंगदारी नहीं दी गई, तो परिणाम गंभीर होंगे। इस पूरी वारदात की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जिसमें कुछ संदिग्धों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग सहमे हुए हैं और मुखिया के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस से मांग की जा रही है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज