ब्रेकिंग न्यूज़

Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Purnia Jogbani Bus Service: पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी बस सेवा शुरू, दो और बसों का जल्द शुरू होगा परिचालन, जानिए पूरी अपडेट छपरा में सेक्स रैकेट का खुलासा: एक महिला सहित दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी

Bihar Crime News: गोपालगंज में ‘लुटेरी दुल्हनों’ के गैंग ने शादी के नाम पर राजस्थान के दो युवकों को पांच लाख रुपए का चूना लगाया। शादी के कुछ ही समय बाद दुल्हनें बाइक पर फरार हो गईं और दूल्हों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Bihar Crime News

25-Feb-2026 03:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में शादी के नाम पर राजस्थान के दो युवकों के साथ एक शर्मनाक ठगी का मामला सामने आया। राजस्थान के जयपुर (सांगानेर) निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस, शादी के लिए गोपालगंज पहुंचे, लेकिन शादी के कुछ ही लम्हों बाद दोनों युवतियों ने उन्हें पांच लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गईं।


जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों को शहर के बंजारी मोड़ से जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में दलाल के सहयोगियों के जरिए लाया गया। वहां पहले से मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया और भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराई गई। वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


लेकिन जैसे ही दोनों दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए, दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ऑटो को रोक लिया। मारपीट और धमकी के बाद दोनों दूल्हों के पास रखा सामान छीन लिया गया। इसी दौरान दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं। दूल्हों के रोकने के प्रयास विफल रहे, क्योंकि दुल्हनें भी पूरी वारदात में शामिल थीं।


पीड़ितों ने नगर थाने में दलाल को पकड़कर सौंप दिया और लिखित आवेदन भी दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। यह मामला शादी के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी की गंभीर घटना के रूप में सामने आया है।