Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Co Action: बिहार के इस CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए...अब शुरू हुई यह कार्रवाई पटना में हॉस्टल की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका INSTAGRAM UPDATE: इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट! अब किसी भी फोटो-वीडियो में जोड़ सकेंगे अपना चेहरा, जानिए कैसे करेगा काम सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: नदी किनारे युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप सुपौल में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर सहरसा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी प्रेमानंद महाराज पहले ही जान गए थे कि राजपाल यादव जाएंगे जेल? कहा था- विपत्ति में कभी टूटना नहीं, हारना नहीं; अब वीडियो हो रहा वायरल प्रेमानंद महाराज पहले ही जान गए थे कि राजपाल यादव जाएंगे जेल? कहा था- विपत्ति में कभी टूटना नहीं, हारना नहीं; अब वीडियो हो रहा वायरल
12-Feb-2026 02:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव में देर रात सनक में चलाए गए एक फायरिंग की घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आरोपी युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और खिड़की की ओर निशाना साधकर गोली चला दी। गनीमत रही कि इस हमले में युवती बाल-बाल बच गई और किसी को चोट नहीं लगी।
घटना की सूचना मिलते ही हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने एक खोखा बरामद किया और आरोपी युवक को तेजी से हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे रतनचक गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर गोली किसी को लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और घटना की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है। फिलहाल युवती सुरक्षित है, लेकिन यह घटना एकतरफा प्यार या सनक के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है।