PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
05-Feb-2026 01:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहेए ग्राहकए से ढाई लाख रुपये झपटकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली स्थित स्टेट बैंक के बाहर हुई इस वारदात में ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ा गया, जिसे पिटाई के बाद पुलिसए के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में कोढ़ा गैंग से जुड़े होने और कई पुरानी झपटमारी व लूट की घटनाओं में संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस नेए आरोपी के निशानदेही पर एकपिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली में स्टेट बैंक से पैसे निकालकर जैसे ही ग्राहक बाहर निकला, पहले से घात लगाए बदमाश ने रुपयों से भरी थैली पर झपट्टा मारा और भागने लगा।
शोर सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण सक्रिय हुए और कुछ दूरी तक पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की धुनाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा सिंह, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी की निशानदेही पर धर्मभारी मोड़ के पास तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें वाहन चेकिंग के डर से फेंक देने की बात आरोपी ने स्वीकार की।
सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि “ग्रामीणों के सहयोग से एक व्यक्ति को पैसा छीनने के प्रयास में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा सिंह, कोढ़ाए कटिहार बताया। उसके निशानदेही पर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। चार लोग दो बाइक से आए थे, जिनमें तीन फरार हैं। एसआईटी बनाकर जांच की जा रही है।” पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी कथित रूप से कोढ़ा गैंग सेए जुड़ा है, जो खासतौर पर बैंक, सीएसपी संचालकों और बाजार में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी ने 22 जनवरी को एक सीएसपी संचालक से लूट के प्रयास और 31 दिसंबर को मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना में संलिप्तता की बात भी कबूली है।
उन्होंने कहा कि एक फर्जी आधार कार्ड बरामद होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, गैंग के अन्य तीन सदस्य फरार हैं, जो सिवान इलाके में किराये के डेरे में रहने की बात सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बरामद हथियार, कारतूस और दस्तावेजों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई। अब पुलिस फरार आरोपियों कीe तलाश में जुटी है और कोढ़ा गैंग के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।