महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
13-Feb-2026 07:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में कटेया थाना क्षेत्र स्थित जमुनहां बाजार में दिनदहाड़े करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी से हड़कंप मच गया। बदमाश बाइक की डिक्की को मास्टर चाबी से खोलकर गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, इंद्रपट्टी गांव निवासी ज्वेलरी दुकानदार मनोज वर्मा अपनी दुकान पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कीमती गहनों से भरा बैग अपनी बाइक की डिक्की में रखा था। तभी बाइक सवार दो अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और शातिराना अंदाज में डिक्की खोलकर सामान लेकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी।
चोरी गए गहनों में मंगलसूत्र, हार, पायल, बिछिया, कान की बाली, टॉप्स समेत अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह वह गहने घर से लाकर दुकान में रखते थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है। दुकानदारों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज