ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

होली से पहले पुलिस की सख्ती: बिहार में शराब पीने और बेचने वालों की अब खैर नहीं, 29 लोगों को पुलिस ने दबोचा

होली से पहले गोपालगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई। विशेष अभियान के दौरान 522 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, 29 लोग गिरफ्तार और कई वाहन सीज किए गए।

बिहार न्यूज

13-Feb-2026 04:20 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: होली पर्व को लेकर गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में शराब तस्करी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब शराब पीने और बेचने वाली की बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 522 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त किया है। 


इस कार्रवाई में शराब के नशे में धुत 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब के साथ तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। इस बात की जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी है। उत्पाद विभाग द्वारा होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी चेकपोस्ट और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 26 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।


वहीं तीन व्यक्तियों को शराब के साथ पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन और दो बाइक भी जब्त की गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग 481 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। इसके अलावे दो पहिया वाहनों से करीब 23 लीटर शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर इस विशेष अभियान में लगभग 522 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच की जा रही है।


उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी, अवैध भंडारण और सेवन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। होली तक यह विशेष अभियान और तेज किया जाएगा ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। उत्पाद विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे शराब तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली के मौके पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उत्पाद विभाग का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।