ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

Bihar Crime News: गोपालगंज में बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर करण सिंह ने 15 लोगों से 30 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ितों ने नगर थाना में प्राथमिकी कराई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

10-Mar-2026 08:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: गोपालगंज में बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लोगों से 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कैथवलिया वार्ड संख्या सात की निवासी स्नेहा श्री गौतम सहित अन्य पीड़ितों को प्रियंका राय के पति करण सिंह ने झांसा दिया, जो खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताता था।


जानकारी के अनुसार, कैथवलिया वार्ड निवासी स्नेहा श्री गौतम की सहेली प्रियंका राय के माध्यम से करण सिंह से संपर्क हुआ। आरोप है कि करण सिंह ने स्नेहा और अन्य 15 लोगों को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 25 पद खाली होने का दावा किया।


इस दौरान सभी पीड़ितों से कुल 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पैसे पीड़ितों द्वारा आरोपित के खाते में भेजे गए, लेकिन राशि मिलने के बाद करण सिंह ने धीरे-धीरे संपर्क बंद कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।