CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
19-Apr-2025 11:15 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना गोपालगंज से सामने आई है, जहां बदमाशों ने शादी समारोह में भोज खाने जा रहे दलित युवकों पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना कटेया थाना क्षेत्र के मुजहां गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में खाना खाने जा रहे दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा जीवन और मौत से जूझ रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
मृतक की पहचान सिकंदर कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल युवक धर्मेन्द्र कुमार बताया गया है। बताया जाता है कि मृतक सिकंदर अपने भाई धर्मेन्द्र के साथ गांव में आयोजित शादी समारोह में खाना खाने के लिए जा रहा था, इसी दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया।
जिसमें सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस हमलावरों को सरगर्मी से तलाश कर रही है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज