पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
30-May-2025 09:23 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र कोचिंग से निकल रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना हथुआ थाना क्षेत्र के मनी छापर गांव की है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद मुमताज का बेटा आशु कोचिंग से निकल रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
छात्र की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, डीसीएलआर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज