ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / Bihar News: शिक्षक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुखिया समेत तीन बदमाश...

Bihar News: शिक्षक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुखिया समेत तीन बदमाश अरेस्ट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में पिछले दिनों पूर्व मुखिया सह शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुखिया समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

12-Jan-2025 03:55 PM

By First Bihar

Bihar News: गोपालगंज पुलिस ने पूर्व मुखिया और शिक्षक अरविंद यादव हत्याकांड से जुड़े नामजद तीन अभियुक्तों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


दरअसल, बीते शुक्रवार को उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा गांव के पास पूर्व मुखिया अरविंद यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक के भाई राजीव पहलवान ने स्थानीय मुखिया नजीर आलम, शकील आलम और नीरज सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसआईटी की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पूरे मामले पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन ने बताया कि पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अपराधियों के पास से पांच गोली को भी जब्त किया गया है। हत्या की वजह राजनीतिक रंजिश बताया जा रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज