ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: बॉयफ्रेंड की बेवफाई से आहत लड़की और उसकी मां ने उठाया...

Bihar News: बॉयफ्रेंड की बेवफाई से आहत लड़की और उसकी मां ने उठाया खौफनाक कदम, लड़के के दरवाजे पर जाकर दे दी जान

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में एक युवती और उसकी मां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। लड़की का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी से मना करने के बाद युवती और उसकी मां ने लड़के के दरवाजे पर अपनी जान दे दी।

31-Jan-2025 03:43 PM

By First Bihar

Bihar News: गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी के द्वारा शादी से इनकार करने पर प्रेमिका और उसकी मां ने लड़के के दरवाजे पर जाकर जहर खाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


मृतक मां-बेटी की पहचान बेतिया जिले के ठकरहा थाना क्षेत्र के मलाही गांव की मीरा देवी और उनकी पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि बेतिया जिले के ठकरहा थाना क्षेत्र के मलाही गांव की काजल कुमारी का गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के दयाराम मठिया गांव के सूरज मिश्रा के साथ कुछ समय से अफेयर चल रहा था लेकिन बाद में लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।


पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पहले तो लड़का शादी के लिए राजी हो गया और बाद में टाल मटोल करने लगा। लड़के के द्वारा बार-बार शादी से इनकार किए से आहत होने के बाद लड़की और उसकी मां बेतिया से गोपालगंज पहुंचे और लड़के के दरवाजे पर जाकर जहर खाकर अपनी जान दे दी।


पूरे मामले पर गोपालगंज के सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि लड़का और लड़की में अफेयर चल रहा था और लड़का शादी से इंकार कर रहा था, इसी से क्षुब्ध होकर मां बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज