पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
23-May-2025 02:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद तस्कर शराब की बड़ी खेप बिहार भेज रहे हैं। इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस का भी खौफ इनमें नहीं रह गया है और वे पुलिस पर भी हमला करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना गोपालगंज से सामने आई है, जहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया।
दरअसल, शराब तस्करी के सूचना मिलने पर कुचायकोट थाने की पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी, तभी शराब तस्करों के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वही इस हमले में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार और एक चौकीदार घायल हो गए जबकि शेष पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
घटना शुक्रवार को गोपालपुर थाना के तकिया गांव की है। इस घटना के बाद कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कुचायकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना के तकिया गांव मे शराब की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर कुचायकोट पुलिस अपने टीम के साथ तकिया गांव मे छापेमारी करने गई थी, जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले से कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार के सिर फट गया जबकि एक चौकीदार घायल हो गया। दिनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां दोनो का इलाज चल रहा है।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गोपालपुर थाना के अहिरौली दुबौली पंचायत के तकिया गांव मे शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर छापेमारी करने गयी कुचायकोट पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें कुचायकोट थानाध्यक्ष के सर में चोट लगी गयी है। घटना में शामिल आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया गया है और कई गाड़ियों को जब्त किया गया है। घटना में संलिप्त शेष लोगो को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।