ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

Bihar Crime News: तीन लड़कों ने नाबालिग के साथ कार में किया गंदा काम, बाजार से लड़की को जबरन उठाया; लौट आया जंगलराज?

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में गैंगरेप की वारदात ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। घर से बाजार गई लड़की को तीन लड़कों ने जबरन उठा लिया और उसके साथ कार में गैंगरेप किया है।

Bihar Crime News

15-Apr-2025 06:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में घर से सब्जी लाने के लिए निकली 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार तीन युवकों ने लड़की का अपहरण किया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। किसी तरह लड़की ने घर जाकर पूरे घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। 


बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान की 15 वर्षीय बेटी 10 अप्रैल की शाम को घर से सब्जी लाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में एक कार में सवार तीन लड़कों ने जबरदस्ती लड़की को अपने कर में उठा लिया और उसको दिघवा दुबौली ले गए। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान लड़की की हालत जब खराब हो गई तो अगले दिन उसको रास्ते में छोड़कर सभी फरार हो गए।


इस वारदात के बाद गोपालगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस पहले तो आनाकानी करती रही बाद में एक आरोपी का नाम नही देने का दवाव बनाने लगी। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके दबाव में आकर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने में लगी हुई थी। 


घटना की सूचना पाकर गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने पूरे मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए और अब तक कि कार्रवाई की जानकारी ली। पीड़िता की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने तीन लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


इस संबंध में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ कुछ लोगों के द्वारा सेक्सुअल असॉल्ट का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्र, गोपालगंज