Bihar Bandh Violence: गोपालगंज में 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से उनकी पहचान बताने की अपील की गई है।
पुलिस ने कहा है कि संदिग्धों की सही पहचान बताने वाले व्यक्ति को 5,000 की सहयोग राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
इसके लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9031827299 जारी किया है और लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ दोषियों की पहचान में सहयोग करने की अपील की है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज