सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट
19-Feb-2026 05:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र से 6 फरवरी को कोचिंग के लिए निकले दो नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को सीवान से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र के बालहा गांव निवासी विकास और रेहान 6 फरवरी को कोचिंग जाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर बरौली थाना में सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान सामने आया कि दोनों बच्चे उसी दिन गांव से मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकले थे। बाइक चलाने के दौरान दुर्घटना में आगे की हेडलाइट टूट गई। बताया जाता है कि बाइक मालिक रेहान ने हेडलाइट टूटने पर नाराजगी जताई और डांट-फटकार लगाई। इसी बात से दोनों बच्चे घबरा गए और किसी अनहोनी के डर से घर छोड़ने का फैसला कर लिया।
सदर SDPO-2 राजेश कुमार के अनुसार, डर के कारण दोनों बच्चे उसी दिन ट्रेन पकड़कर सीवान चले गए और वहां छिपकर रहने लगे। इस दौरान उन्होंने गांव के ही अपने एक दोस्त रमेश को फोन कर पूरी स्थिति बताई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीवान पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि मामले में बरौली थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। जांच में स्पष्ट हुआ कि बाइक की हेडलाइट टूटने और डांट के डर से दोनों बच्चे सीवान में छिपे हुए थे। फिलहाल दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने परिजनों से अपील की है कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों पर उन्हें डराने-धमकाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।