ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Gopal Khemka Murder Case: पटना के बेऊर जेल से जुड़े गोपाल खेमका हत्याकांड...

Gopal Khemka Murder Case: पटना के बेऊर जेल से जुड़े गोपाल खेमका हत्याकांड के तार, SSP के नेतृत्व में 12 थानों की पुलिस कर रही छापेमारी

Gopal Khemka Murder Case: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि हत्या की साजिश बेऊर जेल से रची गई थी।

05-Jul-2025 04:25 PM

By FIRST BIHAR

Gopal Khemka Murder Case: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के तार बेऊर जेल से जुड़ रहे हैं। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि बेऊर जेल से ही गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची गई है। इस सूचना के बाद एसएसपी के नेतृत्व में 12 थानों की पुलिस बेऊर जेल में छापेमारी कर रही है। दो सौ से अधिक जवानों को बेऊर जेल में छापेमारी के लिए लगाया गया है।


जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस की टीम बेऊर जेल में छापेमारी कर रही है। गोपाल खेमका हत्या मामले में जेल से तार जुड़ने की आशंका पुलिस को है। 12 थानों की पुलिस, 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी, चार SDPO, तीन DSP पटना के एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है। बेऊर जेल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का आशंका है कि जेल से ही गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची गई है।


पटना के एसएसपी कार्तिकेय एस. शर्मा ने गोपाल खेमका के परिवार वालों से मिलने के बाद कहा है कि हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं। बेऊर जेल में छापेमारी हुई है। कुछ महत्वपूर्ण कुल्लू मिले हैं। सब क्लू को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश करेगी। एसएसपी ने कहा कि हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है और हर एंगल से अनुसंधान किया जा रहा है।