ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड

Home / crime / Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग,...

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, पटना IG जितेंद्र राणा का बड़ा दावा

Gopal Khemka Murder Case: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। IG जितेंद्र राणा ने दावा किया कि हत्यारों और साजिशकर्ताओं की पहचान हो चुकी है। मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द खुलासा संभव है।

05-Jul-2025 01:43 PM

By FIRST BIHAR

Gopal Khemka Murder Case: शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने पटना पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए मगध अस्पताल के मालिक और बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या गांधी मैदान थाने से थोड़ी ही दूर पर कर दी। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली और सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच पुलिस ने दावा किया है कि हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।


दरअसल, गोपाल खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस के आला अधिकारियों को सीएम हाउस बुलाकर कड़ी फटकार लगाई है। सीएम की फटकार के बाद पुलिस एक्शन में आई है और खेमका हत्याकांड की जांच तेज कर दी है। पटना आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और पूरे मामले की जानकारी दी है।


पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने दावा किया है कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गया है। जिन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है उसके बारे में भी पुलिस को सुराग मिले हैं और जिन लोगों ने हत्या कराई है उसके बारे में भी पुलिस को इनपुट मिल गया है। पुलिस की टीम लगी हुई है और जल्द हम पूरे मामले का खुलासा करेंगे। पुलिस टीम के देर से घटनास्थल पर पहुंचने के आरोपों की जांच की बात आईजी ने कही है।


वहीं पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। अपराधी की पहचान की जा रही है। उनसे पूछा गया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची, इसपर उन्होंने कहा कि पुलिस का इनफार्मेशन हुआ है और पुलिस पहुंची है हालांकि या जांच का विषय हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पुलिस की टीम लगी है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना