ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार

Home / crime / गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने आतंकी घोषित किया

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने आतंकी घोषित किया

01-Jan-2024 06:17 PM

By First Bihar

DESK: कनाडा में रहकर भारत में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है।


सोमवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि गोल्डी बराड़ को सीमा के उस पार स्थित आतंकवादी एजेंसियों का समर्थन मिलता है और हत्या की कई वारदातों में वह शामिल रहा है। गोल्डी बराड़ राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने में शामिल रहा है। बराड़ सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से आधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी में शामिल था।


गृह मंत्रालय ने कहा है कि गोल्डी हत्या की वारदातों को अंजाम देने के लिए शार्प शूटरों को हथियार सप्लाई करता था और उसके सहयोगी तोड़फोड़, आतंकी मॉड्यूल बनाने, सुनियोजित हत्या की वारदातों को अंजाम देने और पंजाब में अशांति फैलाने, सांप्रदायिक सद्भाव, कानून व्यवस्था को बाधित करने और देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रचने में शामिल था।


बता दें कि पंजाब के मनसा जिले में पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा स्थित आतंकवादी ने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है और कनाडा में रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।