ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / लड़की की नाक कटी लाश मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या...

लड़की की नाक कटी लाश मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

खेत से मिले लड़की की लाश को देखकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि रेप के बाद नाक काटा गया है फिर हत्या कर दी गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

11-Jan-2025 02:15 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ मानो खत्म सा हो गया है, जबकि पुलिस लगातार उन पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। एक तरफ जहाँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान उनके कटिहार समेत सीमांचल के सात जिलों के दौरे को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है और बैठकें कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के सिसिया गाँव के एक खेत में सुबह-सुबह एक 14 वर्षीय लड़की का नाक कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


शव के साथ बर्बरता की गई थी और युवती का नाक काट दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ यौन शोषण भी हुआ है, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। पुलिस भी इस बारे में अभी कुछ कहने से बच रही है। सूचना मिलने के बाद बरारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। 


पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस मामले पर बरारी के विधायक विजय सिंह ने कहा कि उन्हें प्रखंड अध्यक्ष द्वारा घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और कानून का राज है, इसलिए कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। खेत से मिले लड़की के शव को देखकर ऐसा लगता है कि पहले रेप किया गया फिर नाक काटा गयाा गया है। इससे भी मन नहीं भरा तो लड़की की हत्या कर दी गयी ऐसी आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट