खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
19-Aug-2025 05:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में पूजा का प्रसाद लाने गई नाबालिग लड़की के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया है। 6 बदमाश लड़की को जबरन उठाकर बगीचे में ले गए और वहां बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
दरअसल, यह घटना शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को पीड़िता जन्माष्टमी का प्रसाद लाने गई थी। इसी बीच गांव के ही 6 युवकों ने लड़की को घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो बदमाश उसे उठाकर पास में ही स्थित बगीचे में ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और छापेमारी कर एक आरोपी धर दबोचा।
रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में 6 युवकों को आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।