ब्रेकिंग न्यूज़

पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

Home / crime / Bihar Crime News: तालाब से युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप, हत्या कर...

Bihar Crime News: तालाब से युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सूखे हुए पोखर से युवती का कंकाल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवती की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया होगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

27-Apr-2025 04:51 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक पोखर में युवती का कंकाल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह बात आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह के बातें होने लगी। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के रतनौली पंचायत के शमईला चौर की है।


बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीण पोखर के तरफ टहलने गए थे, तभी उसकी नजर सूखे हुए पोखर में नरकंकाल पर पड़ी। पास में जाकर देखने पर लगा कि यह इंसान कंकाल है। लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामीण और पुलिस को दी। सूचना मनियानी थाने की पुलिस को दी गई मनाली थाने के पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एसकेएमसीएच भेज दिया है।


पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। शव के ऊपर कपड़े मिले हैं, जिससे लगता है किसी महिला या युवती की है। फिलहाल मृतका की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। शव देखने से यह प्रतीत हो रहा है दो से तीन महीना पहले महिला की मौत हुई है।