ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

वैलेंटाइन डे पर प्यार में मिला धोखा! शादी से मुकरने पर गर्लफ्रेंड ने लगाया रेप का आरोप

Rampur News: रामपुर में तहसीलदार के पेशकार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Rampur News

14-Feb-2025 02:12 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Rampur News: पूरा देश आज वैलेंटाइन डे मना रहा है। इसी बीच यूपी के रामपुर से प्यार में धोखा मिलने की खबर सामने आई है। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक के साथ उसके कई साल से प्रेम संबंध हैं। युवक ने उससे शादी की बात कहकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए हैं,लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है।


पीड़िता के अनुसार युवक अब तहसीलदार का पेशकार बन चुका है और उसका कहना है कि वह अब उससे शादी नहीं कर सकता। जिसके बाद युवती ने रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र को प्रार्थना पत्र लिखकर शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार, तहसील मिलक के तहसीलदार का पेशकार राहुल कोहली पीड़िता से शादी के लिए बोलता था जिसके बाद पीड़िता ने उसे हां बोल दिया और आरोपी राहुल उसके घर पर रिश्ता लेकर गया, पीड़िता के घरवालों से शादी की बात की, उसके बाद दोनों सम्बन्ध में आ गए थे। परिवार वालों को पता था कि दोनों शादी करेंगे। पीड़िता के मुताबिक दोनों साथ में घूमते थे होटल में जाते थे और कई साल से फिजिकल रिलेशन में थे।


लेकिन अब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया और कहा कि 'मैं अब तहसीलदार का पेशकार हो गया हूं, अब मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा।' पीड़िता के अनुसार शादी का झांसा देकर उसके साथ आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाया है। जिसके बाद पीड़िता ने रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि वह शादी करना चाहती है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है।