ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / crime / Crime News: इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने को लेकर 10वीं और 7वीं...

Crime News: इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने को लेकर 10वीं और 7वीं के छात्र ने किया मर्डर, 13 साल के रिहान को उतारा मौत के घाट

Ghaziabad Crime News: साहिबाबाद पुलिस ने 13 साल के रिहान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने को लेकर 10वीं और 7वीं के छात्र ने रेहान का मर्डर कर दिया।

07-Mar-2025 12:50 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की थाना साहिबाबाद पुलिस ने 13 साल के रिहान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि रिहान एक लड़की से इंस्टाग्राम पर बात करता था। यह बातें करीब 1 साल से चल रही थी। इसी दौरान एक दसवीं क्लास का छात्र भी उस लड़की से बात करने लगा। दसवीं क्लास के छात्र के मुताबिक उस को वह लड़की बहुत अच्छी लगती थी। इसीलिए उसने रिहान से उस लड़की से बात करने के लिए मना किया।


लेकिन रिहान ने उसकी बात नहीं मानी तो दसवीं के छात्र ने रिहान को जान से मारने की प्लानिंग शुरू कर दी। साहिबाबाद क्षेत्र में 3 मार्च को 13 वर्ष का रिहान घर से नमाज पढ़ने के लिए निकला था और फिर घर नहीं लौटा। इस मामले में रिहान के पिता ने 4 मार्च को साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब जांच किया तो मर्डर के दो आरोपियों का पता चला। जिनमें से एक क्लास 10th का छात्र है तो वही दूसरा सातवीं का छात्र है। पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस ने बताया कि 10वीं के छात्र ने रिहान के मर्डर में अपने एक सातवीं क्लास के दोस्त को भी शामिल कर लिया। वही दोस्त चाकू का इंतजाम करके लाया था। दोनों नाबालिग रिहान को रील बनाने के नाम पर अपने साथ ले गए और पारसनाथ बिल्डिंग की छत पर रिहान के सिर पर ईंट से हमला किया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद दोनों ने ताबड़तोड़ चाकू से पेट पर वार किया। रिहान की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके सिर और चेहरे पर बार-बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।