ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / घरवालों से लड़कर प्रेमी से रचाई थी शादी, तीन साल बाद पति ने...

घरवालों से लड़कर प्रेमी से रचाई थी शादी, तीन साल बाद पति ने ही कर दी हत्या

07-Aug-2022 03:20 PM

BAGHA: बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पति को पाने के लिए जिस पत्नी ने घर से बगावत की, उसकी ही हत्या कर दी गई। अनिता और अनिल ने साल 2019 में लव मैरिज की थी। अनिल के प्यार में पागल हुए अनिता ने अपने ही मां-बाप का साथ छोड़ दिया था और उसने अनिल से शादी कर ली थी। 




मामला बगहा का है, जहां शादी के बाद अनिता से दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज़ के लिए मना करने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि शनिवार की रात उसकी हत्या कर दी गई। घटना बगहा नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला वार्ड संख्या 26 की है। यहां के रहने वाले छोटेलाल चौधरी के बेटे अनिल चौधरी की पत्नी अनिता देवी की संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है। मृतका के पिता का कहना है कि दहेज़ के लिए उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने महिला के ससुर छोटेलाल चौधरी, पति अनिल चौधरी और सास चिंता देवी पर गंभीर आरोप लगाया है। 




घटना को लेकर मृतका के पिता सुभाष चौधरी ने बताया कि मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। वे हमसे लगातार 3 लाख रुपये मांग रहे थे, जिसका मैं विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर मेरी बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।