ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा

Home / crime / Bihar Crime News: मकान बेचने के बाद पैसा नहीं मिला तो महिला ने...

Bihar Crime News: मकान बेचने के बाद पैसा नहीं मिला तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान मौत

Bihar Crime News: खबर बिहार के गया जी से है, जहां मकान बेचने के बाद पैसा नहीं मिला और आरोपियों ने घर खाली कराने के दबाव से परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढी मोहल्ले की है।

02-Sep-2025 01:07 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: खबर बिहार के गया जी से है, जहां मकान बेचने के बाद पैसा नहीं मिला और आरोपियों ने घर खाली कराने के दबाव से परेशान होकर महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढी मोहल्ले के मंगलवार की है। मृतिका की पहचान नवागढी मोहल्ले के रहने वाले श्याम नंदन प्रसाद की पत्नी निशा नंदन के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला के मादक पदार्थ खाने के बाद उल्टी होने लगा, तब परिजनों ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है। 


इस संबंध में मृतिका के पति श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि नवागढ़ी मोहल्ले में रहते हैं। पैसे की तंगी के कारण अपना मकान एक करोड़ 11 लाख रुपए में रूपेश सिंह के माध्यम से वैतरणी तालाब के पास रहने वाले वैभव चंद सिंह नामक व्यक्ति के हाथों बेच दिए। दोनों आरोपियों ने एडवांस के रूप में 55 लाख रुपए दिया। एक साल के अंदर बाकी के रूपये देने की बात कर मकान का रजिस्ट्री करवा लिया। कुछ दिन बीत गया तो बाकी के पैसे की मांग करने लगे। लेकिन टाल-मटोल करता रहा। 


आज अचानक वैभव चंद सिंह और अन्य साथियों के साथ घर आए और जबरन मकान खाली करने की धमकी दी। इस दहशत में मेरी पत्नी निशा नंदन जहरीली पदार्थ खा ली। बेटा फोन कर बताया मां की तबियत बिगड़ा हुआ है। घर में उल्टी कर रही है। जानकारी के बाद घर पहुंचकर आनन-फानन में जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ मामले की छानबीन में जुट गई।

गया से नीतम राज की रिपोर्ट