Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
08-Aug-2025 12:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गया पुलिस के मीडिया सेल में तैनात दारोगा अनुज कश्यप ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। अनुज एसपी कोठी से महज 300 मीटर दूर किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि अनुज 2019 बैच के दरोगा थे। उन्हें 2022-23 में गया जिले में पोस्टिंग मिली थी।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात वह देर से कमरे पर लौटे थे। इसके बाद सुबह जब मीडिया सेल के अन्य कर्मियों ने उन्हें फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। करीब 9 बजे पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया गया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालिक से सीढ़ी मंगवाकर वेंटीलेटर से झांका गया तो अनुज को फंदे से लटका पाया गया।
रामपुर थाना प्रभारी दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा। इस बीच पुलिस और फॉरेंसिक टीम जरूरी जांच में जुटी है। अनुज की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी इस समय दिल्ली में है और पांच महीने की गर्भवती है। वह वहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
रिपोर्ट- नितम राज, गया