Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा पंचायत निवासी रेहान खलीफा ने पुलिस दबिश के बाद पटना के फुलवारी शरीफ थाना में सरेंडर कर दिया है। आरोपी पर दर्जनों लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने का गंभीर आरोप है।


जानकारी के अनुसार, मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए एसआईटी (SIT) का गठन किया और दिल्ली, प्रयागराज समेत कई जगहों पर लगातार छापेमारी की। इसी दबाव के चलते आरोपी ने सरेंडर किया।


आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को पटना से गया लाने की प्रक्रिया में जुटी है। उन्होंने कहा कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर अभियुक्त के खिलाफ विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती के भाई ने बांके बाजार थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस जांच और कार्रवाई तेज की गई। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी