GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की इस घटना को फांसी लगाकर अंजाम दिया है।


इस घटना को लेकर मिल रही जानकारी के अनुसार मृतका पुलिसकर्मी डायल 112 इमरजेंसी वैन मोबाइल ड्यूटी पर कार्यरत थी। महिला पुलिसकर्मी ने सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा के पास आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। 


बताया जा रहा है कि, महिला पुलिसकर्मी गया के पंचायती अखाड़ा के पास किराए का मकान लेकर रहती थी। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया है, इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आ रही है। वहीं, महिला कर्मी द्वारा आत्महत्या की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।