ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Viral Video: गयाजी में किन्नरों का भारी हंगामा, बीच सड़क पर नंगा...

Bihar Viral Video: गयाजी में किन्नरों का भारी हंगामा, बीच सड़क पर नंगा होकर किया बवाल; दारोगा से मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar Viral Video: गया में पीएम मोदी के आगमन से पहले बदले गए ट्रैफिक रूट को लेकर हुए विवाद में किन्नरों के एक समूह ने पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी। एक किन्नर ने नंगा होकर दरोगा पर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

23-Aug-2025 03:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Viral Video: बिहार के गया जिले में एक अजीबोगरीब व आपत्तिजनक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला गया-नवादा मुख्य मार्ग पर स्थित मेहता पेट्रोल पंप के पास का है, जहां शुक्रवार को पुलिस और किन्नरों के एक समूह के बीच जमकर विवाद हो गया।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे को लेकर सुरक्षा कारणों से वाहनों के रूट में बदलाव किया गया था। इसी के तहत एक दारोगा ने एक ऑटो को रोका, जिसमें तीन से चार किन्नर सवार थे। पुलिस द्वारा ऑटो रोकने पर किन्नर भड़क गए और मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया।


विवाद बढ़ते-बढ़ते इस कदर पहुंच गया कि एक किन्नर ने नंगा होकर दरोगा पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं और वहां भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया