ब्रेकिंग न्यूज़

“नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: आर्मी जवान की हत्या के मामले में दो बदमाश अरेस्ट,...

Bihar Crime News: आर्मी जवान की हत्या के मामले में दो बदमाश अरेस्ट, मामूली बात पर पीट-पीटकर ले ली जान

11-Mar-2025 06:45 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: गया में बदमाशों ने होली की छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाइक की डीपर लाइट जलाने को लेकर विवाद होने के बाद जवान के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान प्रवीण कुमार होली की छुट्टी पर अपने गांव आए थे। बीते 8 मार्च को बदमाशों ने देर रात प्रवीण कुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। गया के एएसपी ने बताया कि प्रवीण कुमार एक गृह प्रवेश में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक का डीपर लाइट जलाने को लेकर दूसरे बाइक सवार से बकझक हो गई। इसी क्रम में उसके साथ लाठी डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया गया।


जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया थे और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि इस मामले में टेकारी थाना क्षेत्र के महमन्ना गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य चार अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


बता दें कि मृतक टेकारी थाना क्षेत्र के पूरा गांव के रहने वाले थे और अपने गांव से कुछ दूरी पर गृह प्रवेश से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में महमन्ना गांव के पास यह घटना घटी थी।

रिपोर्ट- नितम राज