ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime News: 18 लाख के इनामी नक्सली की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व...

Bihar Crime News: 18 लाख के इनामी नक्सली की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व की लड़ाई में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: गया में बिहार-झारखंड के इनामी नक्सली की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.

26-Feb-2025 02:54 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बिहार-झारखंड के इनामी नक्सली की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपसी वर्चस्व में हार्डकोर नक्सली की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बिहार और झारखंड की सरकार ने नक्सली के ऊपर 18 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।


दरअसल, बिहार-झारखंड के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने विवेक यादव का शव जंगल से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर उनके साथियों ने ही गोली मार कर हत्या कर दिया है। मारा गया नक्सली के ऊपर झारखंड में 15 लाख और बिहार में 3 लाख का इनाम घोषित था।


नक्सली विवेक यादव के शव की पहचान उनकी पत्नी के द्वारा देर रात किया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। नक्सली विवेक यादव को किसने गोली मारा है इसकी जांच पुलिस कर रही है। मारा गया नक्सली कई नाम से जाना जाता था। उस पर पुलिस पर हमला, लेवी सहित कई मामले दर्ज है। पुलिस ने शव को डुमरिया थाना क्षेत्र के तेकरा खुर्द पकवा डैम के पास से बरामद किया है। 


नक्सली विवेक यादव कोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मारा गया नक्सली विवेक यादव के शरीर पर दो गोलियां दागी गई है। एक गोली चेहरे पर लगी है जबकि दूसरी पीठ में लगी है। पुलिस ने विवेक यादव के शव के पास से कुछ सामान बरामद किया है। जिसमें खैनी,मास्क और कुछ कागजात शामिल है।


बता दें कि इससे पहले कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। जिनका शव जंगल मे ही मिला था। संदीप यादव को दक्षिणी बिहार का कमांड मिला था। उनकी मौत होने के बाद भाकापा माले के द्वारा जिसकी जगह को विवेक यादव को सौपा था और तब से अपना धीरे-धीरे वर्चस्व और जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खौफ कायम कर रखा था। पुलिस ने भी कई बार सरेंडर करने के लिए इश्तिहार और उनके घर पर भी पहुंचा था लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया था। अब उसका शव जंगल में मिला है और आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज